आईएनएस मैसूर मलेशिया पहुंचा, ‘समुद्र लक्ष्मण’ अभ्यास से मजबूत होंगे भारत-मलेशिया समुद्री संबंध

भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस मैसूर मलेशिया के लुमुट पहुंच गया है। पोत, रॉयल मलेशियन नेवी के साथ होने वाले चौथे द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ में हिस्सा लेगा।

भारतीय नौसेना के अनुसार, अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में विभिन्न पेशेवर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी तालमेल, परिचालन क्षमता और समुद्री सहयोग को मजबूत करना है।

अभ्यास के दौरान दोनों देशों के नौसैनिक एक-दूसरे के पोतों का दौरा करेंगे। इसके अलावा संचालन संबंधी जानकारी का आदान-प्रदान और खेलकूद से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

‘समुद्र लक्ष्मण’ अभ्यास भारत और मलेशिया के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह अभ्यास ‘महासागर’ और आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष 2026 के अनुरूप भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *