महासमुंद जिले के झिटकी गांव में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ वन विभाग द्वारा पकड़ा गया

महासमुंद जिले से एक राहत भरी खबर है। कोमाखान क्षेत्र के ग्राम झिटकी में आधी रात एक घर में घुसकर हमला करने वाले तेंदुए को वन विभाग और जंगल सफारी की टीम ने सफलतापूर्वक पिंजरे में कैद कर लिया है।

​रविवार तड़के लगभग डेढ़ बजे तेंदुआ एक घर की कुंडी खुलते ही भीतर दाखिल हो गया। परिवार के सदस्यों द्वारा भगाने की कोशिश के दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया। लगभग 20 से 25 मिनट तक चले संघर्ष के बाद परिजनों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को घर के भीतर ही बंद कर दिया और बाहर से दरवाजा लॉक कर दिया।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रविवार सुबह जंगल सफारी की 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने लगभग 1 घंटे 40 मिनट के कड़े मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया।

​महासमुंद वन मंडलाधिकारी ने रेस्क्यू अभियान के सफल होने की पुष्टि की है और बताया कि तेंदुए को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

​इस घटना में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। बागबाहरा और महासमुंद में प्रारंभिक इलाज के बाद, गंभीर रूप से घायल तीन मरीजों—उत्तरीबाई, सुनीता यादव और मनीष को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। SHABD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *