भारत के सबसे बड़े सिनेमा उत्सव का हिस्सा बनें: 57वें इफ्फी के लिए मीडिया मान्यता की प्रक्रिया 15 अक्टूबर को समाप्त हो रही है

57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया मान्यता प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2026 है। महोत्सव को कवर करने की योजना बना रहे मीडिया पेशेवरों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले पत्र सूचना कार्यालय के आधिकारिक मान्यता पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण पूरा कर लें।

यह महोत्सव 20 से 28 नवंबर, 2026 तक पणजी, गोवा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत और दुनिया भर के फिल्म निर्माता, सिनेमा पेशेवर और फिल्म प्रेमी एक साथ आएंगे।

मीडियाकर्मी आधिकारिक मान्यता पोर्टल के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधि के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं:

पंजीकरण लिंक: https://accreditation.pib.gov.in/eventregistration/login.aspx

आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे मान्यता संबंधी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर यह सुनिश्चित करें कि सभी आवश्यक दस्तावेज उनके आवेदन के साथ जमा किए गए हैं।

आवश्यक दस्तावेजः

  • फोटो
  • सरकारी पहचान प्रमाण
  • पीआईबी या राज्य सरकार का मान्यता पत्र, या संगठन का पहचान पत्र और साथ में संपादक का पत्र।
  • संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव का प्रमाण

पात्रता मानदंड और मीडिया प्रत्यायन नीति के बारे में विस्तृत जानकारी यहां पढ़ी जा सकती है।

मीडिया पेशेवर जो पहले से ही इफ्फी के पिछले आयोजन के लिए पोर्टल पर पंजीकृत हैं, वे अपने मौजूदा क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और आवश्यकतानुसार अपने दस्तावेजों को अपडेट कर सकते हैं।

मीडिया प्रत्यायन से संबंधित प्रश्नों के लिए, आवेदक iffi.mediadesk@pib.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

फिल्म के शौकीन जो मीडियाकर्मी नहीं हैं, वे भी https://www.iffigoa.org/delegate-registration के माध्यम से प्रतिनिधि के रूप में इफ्फी के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और 57वें इफ्फी 2026 में पेश की जाने वाली फिल्मों और अन्य गतिविधियों के समृद्ध संग्रह का आनंद ले सकते हैं।

इफ्फी के बारे में

1952 में स्थापित, भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) दक्षिण एशिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा सिनेमाई उत्सव है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और गोवा सरकार के एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ईएसजी) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इफ्फी, दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, दिग्गजों और उभरते कलाकारों को एक साथ लाता है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रदर्शनों, मास्टरक्लास और सम्मान समारोहों के साथ, यह उत्सव गोवा की जीवंत पृष्ठभूमि में विविध कहानियों, भाषाओं और सिनेमाई परंपराओं का जश्न मनाता है। 57वें इफ्फी 2026 के बारे में अधिक जानकारी और नवीनतम विवरण के लिए कृपया https://www.iffigoa.org/ पर देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *