एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला

एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने 1 नवंबर 2026 को भारतीय वायुसेना की पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है।

एयर मार्शल देसवाल 14 जून 1989 को भारतीय वायुसेना की उड़ान शाखा में लड़ाकू विमान पायलट के रूप में कमीशन हुए थे। उन्हें विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमानों को उड़ाने का 3,200 घंटे से अधिक का अनुभव है। वे आक्रमणकारी विमानों के संचालन और वायु रक्षा के विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा, वह योग्य पायलट आक्रमण प्रशिक्षक भी हैं। एयर मार्शल देसवालने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है।

एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल ने अपने सेवाकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ संबंधी पदों पर कार्य किया है। इनमें दो वायुसेना अड्डों के एयर ऑफिसर कमांडिंग और एक लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन के कमान अधिकारी का पद शामिल है। वे पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में वायुसेना अताशे के रूप में भी तैनात रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने वायुसेना मुख्यालय में महानिदेशक (हथियार प्रणाली) के रूप में सेवाएं दी हैं। पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभालने से पहले एयर मार्शल देसवाल दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान मुख्यालय में वरिष्ठ वायु स्टाफ अधिकारी (एसएएसओ) के पद पर कार्यरत थे।

उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए एयर मार्शल देसवाल को अति विशिष्ट सेवा मेडल और वायु सेना मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *