ज्ञानेश्वरी यादव का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, उनकी सफलता भारत के युवाओं को करेगी प्रेरित : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी है।
मोदी ने कहा कि यह सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मोदी ने उम्मीद जताई कि उनकी सफलता भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने उनके आगे के सफर के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:
“ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई। यह सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी। उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं।”
