नवा रायपुर, 8 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा के 24 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। यह पदस्थापनाएं अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
आदेश के अनुसार गणवीर धम्मशील को विशेष सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर पदस्थ किया गया है। उत्तम कुमार गुप्ता को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
दुलेश्वर प्रसाद साहू को वन उप संरक्षक, मनेन्द्रगढ़, पंकज राजपूत को रायपुर, प्रभाकर खलखो को भारी वन संरक्षक, कार्य आयोजना वनमंडल सरगुजा-अंबिकापुर, संदीप बलगा को पूर्व भानुप्रतापपुर और मयंक पाण्डेय को गरियाबंद पदस्थ किया गया है।

सत्यदेव शर्मा को धरमजयगढ़, श्रीनिवास तेन्नेटी को महासमुंद, जितेंद्र कुमार उपाध्याय को कटघोरा, संजय यादव को खैरागढ़, कुमार निशांत को मरवाही और पंकज कुमार कमल को बलौदाबाजार पदस्थ किया गया है।
पुष्पलता टंडन को सारंगढ़-बिलाईगढ़, लोकनाथ पटेल को सरगुजा-अंबिकापुर और शशिगानंदन के. को कांकेर की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक जोगावत को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।
रौनक गोयल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के कार्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। ग्रीष्मी चांद को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। चंद्रशेखर शंकरसिंग परदेशी को कोरिया, दीपेश कपिल को बस्तर-जगदलपुर और चंद्र कुमार अग्रवाल को दुर्ग पदस्थ किया गया है।
ऋषभ जैन को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है, जबकि विपुल अग्रवाल को सूरजपुर पदस्थ किया गया है।
आदेश वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
