रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 31 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई पदस्थापना सूची में पुलिस मुख्यालय, नक्सल ऑपरेशन, गुप्तवार्ता, प्रशिक्षण, यातायात, तकनीकी सेवाएं, सीआईडी, सीसीटीएनएस, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, दूरसंचार और अग्निशमन सेवाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं में बदलाव किए गए हैं।
सूची के अनुसार पवन देव को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक के पद से महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं, छत्तीसगढ़ बनाया गया है। गुरजिंदर पाल सिंह को पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक के पद से महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं संचालक, राज्य पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी दी गई है।
एसआरपी कल्लूरी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एवं चयन से छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना, प्रबंध एवं तकनीकी सेवाओं से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एवं चयन तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, अभियोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
विवेकानंद को वर्तमान दायित्व के अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपांशु काबरा को वर्तमान दायित्व के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल एवं यातायात का प्रभार दिया गया है। अमित कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाया गया है।
डॉ. आनंद छाबड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, डायल 112 एवं दूरसंचार की जिम्मेदारी दी गई है। ओमप्रकाश पाल को पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल ऑपरेशन एवं एसआईबी से पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाया गया है।
अंकित कुमार गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी के साथ अतिरिक्त प्रभार संचालक, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर तथा पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं एसआईए की जिम्मेदारी दी गई है। ध्रुव गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी से अतिरिक्त प्रभार सीसीटीएनएस/एससीआरबी तथा पुलिस महानिरीक्षक, तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी मिली है।
बालाजी राव सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक, अजाक बनाया गया है। प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक, एस4सी से पुलिस महानिरीक्षक, एस4सी एवं तकनीकी सेवाओं का दायित्व सौंपा गया है।
मिलना कुर्रे को उप पुलिस महानिरीक्षक, अजाक से अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक, सीएपीएफ दिया गया है। पारुल माथुर को उप पुलिस महानिरीक्षक से उप पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष शर्मा को उप पुलिस महानिरीक्षक, वित्त एवं योजना से उप पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन एवं चयन बनाया गया है।
अभिषेक मीणा को उप पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार से उप पुलिस महानिरीक्षक, सीएपीएफ, बस्तर भेजा गया है। सदानंद कुमार को सीएपीएफ एवं प्रशिक्षण के प्रभार से उप पुलिस महानिरीक्षक, सीएपीएफ, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
गिरिजा शंकर जायसवाल को उप पुलिस महानिरीक्षक, एस4सी से उप पुलिस महानिरीक्षक, एस4सी एवं तकनीकी सेवाएं बनाया गया है। एमएल कोटवानी को उप पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा से उप पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशांत कुमार ठाकुर को उप पुलिस महानिरीक्षक से उप पुलिस महानिरीक्षक, सीसीटीएनएस एवं एससीआरबी बनाया गया है।
अजातशत्रु बहादुर सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा से उप पुलिस महानिरीक्षक, नगर सेना, राज्य आपदा प्रबंधन बल एवं निदेशक, अग्निशमन सेवाएं बनाया गया है। विवेक शुक्ला को एआईजी, सीआईडी से उप पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश कुकरेजा को उप पुलिस महानिरीक्षक से उप पुलिस महानिरीक्षक, वित्त, योजना एवं प्रबंध बनाया गया है।
नई सूची में अतिरिक्त पदस्थापन के तहत रजत राजमणि को उप पुलिस महानिरीक्षक, सीएपीएफ, जगदलपुर, बस्तर से उप पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार एवं डायल 112, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
रामकृष्ण साहू को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। मोहित गर्ग को उप पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय तथा सहायक पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन एवं चयन की जिम्मेदारी दी गई है।
रवि कुमार कुर्रे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर बनाया गया है। यदुवंशी अक्षय कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सीसीटीएनएस तथा अंतरविभागीय लीड एजेंसी के अंतर्गत संयुक्त परिवहन आयुक्त-सड़क सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

चिराग जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मोहला-मानपुर-चौकी से संबंधित जिम्मेदारी दी गई है। अंजली विश्वकर्मा को 18वीं बटालियन, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य शासन के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं में जिम्मेदारियों का पुनर्गठन हुआ है। अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
