गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

दुर्ग। महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के सहयोगी रहे छत्तीसगढ़ के क्रांतिवीर सुखदेव राज की 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग स्थित आदर्श कन्या विद्यालय में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, शिक्षक और सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए प्रदेश के अनेक क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। क्रांतिवीर सुखदेव राज भी ऐसे ही महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। नई पीढ़ी को गुमनाम क्रांतिकारियों के योगदान से कराया जाएगा परिचित ।

मीडिया से चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ऐसे गुमनाम क्रांतिकारियों और समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, योगदान और विचारों से परिचित कराना है, ताकि विद्यार्थी प्रदेश के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास और महान विभूतियों के योगदान को बेहतर तरीके से जान सकें।

दुर्ग में बिताए जीवन के अंतिम वर्ष गौरतलब है कि क्रांतिवीर सुखदेव राज ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष दुर्ग जिले में बिताए थे। इस दौरान उन्होंने कुष्ठ रोगियों की सेवा के साथ समाजसेवा के विभिन्न कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। क्रांतिवीर सुखदेव राज की प्रतिमा का लोकार्पण नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, देशभक्ति और समाजसेवा से प्रेरणा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *