ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंद ने रचा इतिहास, ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने

भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने अमेरिका के सेंट लुइस में खेले गए फाइनल में मौजूदा चैंपियन फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराकर ग्रैंड चेस टूर का खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल की शुरुआत प्रग्नानंद के लिए चुनौतीपूर्ण रही। वह कारुआना से छह अंक पीछे थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार दोनों रैपिड गेम जीत लिए और मुकाबले में बढ़त बना ली। इसके बाद चारों ब्लिट्ज गेम में भी उन्होंने अपनी बढ़त कायम रखी और 15-13 के स्कोर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ प्रग्नानंद ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्हें खिताब के साथ 2 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। इसके अलावा उन्होंने अगले साल होने वाले ग्रैंड चेस टूर में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

वहीं, तीसरे स्थान के मुकाबले में वेस्ली सो ने विंसेंट कीमर के खिलाफ शानदार वापसी की। रैपिड गेम बराबरी पर रहने के बाद सो ने चारों ब्लिट्ज गेम जीतते हुए 18-12 से मुकाबला अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *