रायपुर, 8 सितंबर 2026
रायपुर एयरपोर्ट की 10 किलोमीटर की परिधि में कचरा डंप करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रायपुर एयरपोर्ट के आसपास कचरा डंप किए जाने को लेकर जिला पंचायत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कचरा डंप किए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, कचरा प्रबंधन व्यवस्था प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।
