पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी बाइक रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में उनके 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुजरात के वडनगर से आज एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। अभियान के तहत देशभर में विभिन्न सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल वडनगर से वाराणसी तक आयोजित होने वाली बाइक रैली को रवाना करेंगे। रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों और उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी उनके जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। शहर में विभिन्न सामाजिक और जनसरोकार से जुड़े आयोजनों के जरिए इस अवसर को मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *