रायगढ़ जिला जेल में सिम कार्ड लगे दो मोबाइल बरामद

रायगढ़ जिला जेल में जांच के दौरान सिम कार्ड लगे दो मोबाइल फोन बरामद होने के बाद जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इनमें से एक मोबाइल जेल परिसर के पीछे मिला, जबकि दूसरा जेल अस्पताल में सामान के बीच छिपाकर रखा हुआ पाया गया।

जेल प्रशासन के अनुसार, दोनों मोबाइल फोन में सिम कार्ड लगे हैं। मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचे और इनका इस्तेमाल किसके द्वारा किया जा रहा था, इसकी जानकारी जुटाने के लिए सिम कार्ड के कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच कराई जा रही है।

जेल परिसर के पीछे मिले मोबाइल को लेकर बाहर से फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, अस्पताल में मोबाइल मिलने के मामले में अंदरूनी स्तर पर किसी तरह की मिलीभगत की संभावना को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

जेल अधीक्षक जीएस शौरी ने मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निगरानी बढ़ाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *