UN महासभा के 81वें सत्र में भारत का नेतृत्व करेंगे डॉ. एस. जयशंकर, 26 सितंबर को देंगे संबोधन

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के उच्च स्तरीय सप्ताह के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। वे 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री विभिन्न बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।

TOKYO, JAPAN – JULY 29: Subrahmanyam Jaishankar, India’s external affairs minister, attends the Quadrilateral Security Dialogue (Quad) ministerial meeting on July 29, 2024 in Tokyo, Japan. (Photo byy Kiyoshi Ota – Pool/Getty Images)

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 22 से 28 सितंबर तक होने वाली उच्च स्तरीय बैठकों में दुनिया के विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। महासभा के 81वें सत्र की थीम “विश्वास बहाल करना, बदलाव का प्रबंधन करना: ऐसी संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था जो सभी के लिए काम करे” रखी गई है।

संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों के प्रतिनिधि इस दौरान वैश्विक स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने देशों की प्राथमिकताएं और दृष्टिकोण सामने रखेंगे। उच्च स्तरीय सत्र में वैश्विक संघर्षों, अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन और मानवीय चुनौतियों सहित कई प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुत्‍तेरेश ने विश्व नेताओं से अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि शांति, गरिमा, न्याय और मानवता के लिए देशों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है।

यह महासभा सत्र एंतोनियो गुत्‍तेरेश के महासचिव के रूप में अंतिम सत्रों में से एक होगा। उनका वर्तमान कार्यकाल इस वर्ष के अंत में समाप्त होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *