केंद्र सरकार के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को मिली 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम हिस्सेदारी, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : ओपी चौधरी

रायपुर, 1 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों को 1,09,019 करोड़ रुपये की कर हस्तांतरण राशि जारी करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय सहकारी संघवाद की भावना को और अधिक मजबूत करने वाला है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कर हस्तांतरण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम कर हिस्सेदारी प्राप्त हुई है। यह राशि राज्य की वित्तीय क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस राशि का उपयोग अधोसंरचना विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में करेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा समय पर कर हस्तांतरण किए जाने से राज्यों को अपनी वित्तीय योजनाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने में सहायता मिलती है। इससे राज्य सरकारों के पास विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध होते हैं। साथ ही, आम नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को भी मजबूती मिलती है।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के सभी राज्यों के संतुलित और समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। राज्यों को समय पर मिलने वाली कर हस्तांतरण राशि से उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत होती है और विकास योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा को दूर करने में मदद मिलती है।

ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को मिली 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम कर हिस्सेदारी प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इससे राज्य में अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को गति देने के साथ ही नागरिक सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित कर रही है।

वित्त मंत्री ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का प्रदेशवासियों की ओर से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा मिल रही है।

ओपी चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग और राज्य सरकार के विकासोन्मुखी प्रयासों से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *