पंजाब पुलिस ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए मलेशिया से एक कुख्यात गिरोह के तीन आरोपियों को भारत लाने में सफलता हासिल की है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के अनुसार, आरोपियों के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंध बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवनदीप सिंह हत्या, जबरन वसूली, विस्फोटक रखने और लुधियाना में हाल ही में हुए हैंड ग्रेनेड विस्फोट की साजिश सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित थे।
तीनों आरोपियों को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और कथित विदेशी कनेक्शन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
