मां दंतेश्वरी मंदिर में प्रज्वलित हुए 9,261 ज्योति कलश, नवरात्र में उमड़ रहे श्रद्धालु

दंतेवाड़ा में नवरात्र पर्व के अवसर पर मां दंतेश्वरी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल बना हुआ है। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। मनोकामना पूर्ति, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ भक्तों ने मंदिर में कुल 9,261 ज्योति कलश प्रज्वलित किए हैं।

इनमें तेल के 7,834 और घी के 1,427 ज्योति कलश शामिल हैं। ज्योति कलशों की जगमगाती रोशनी से मंदिर परिसर आलोकित हो रहा है और वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

नवरात्र के दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिर में प्रज्वलित हजारों ज्योति कलश श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और मां के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा का प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *