मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की शिष्टाचार भेंट, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

दीपावली पर मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना, कहा- हर घर में नई उम्मीदों और खुशियों का प्रकाश लेकर आए दीपोत्सव

रायपुर, 7 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने समस्त प्रदेशवासियों को भी प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा आपसी भाईचारे और एकता के साथ जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए। यह पावन अवसर सभी के जीवन में सकारात्मकता, उल्लास और नई उमंग का संचार करे।

मुख्यमंत्री साय ने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा हमारा प्रदेश विकास, खुशहाली और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *