कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2025-26 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान जारी किए

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2025-26 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान जारी किए

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वर्ष 2025-26 में देश का कुल बागवानी उत्पादन 38 करोड़ 69 लाख टन से अधिक रहने का अनुमान है। श्री चौहान ने आज वर्ष 2025-26 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान जारी किए।

नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में श्री चौहान ने बताया कि वर्ष 2024-25 में बागवानी उत्‍पादन करीब 37 करोड 7 लाख टन था, वर्ष 2025-26 में इसमें 1 करोड़ 61 लाख 77,000 टन की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। यह चार दशमलव 36% की वृद्धि दर्शाता है। श्री चौहान ने कहा कि बागवानी उत्पादन में यह बढ़ोतरी देश के किसानों की कड़ी मेहनत और सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम है।

श्री चौहान ने बताया कि वर्ष 2025-26 में बागवानी फसलों का कुल रकबा करीब 2 करोड़ 97 लाख 21,000 हेक्टेयर रहने का अनुमान है, वर्ष 2024-25 में यह 3 करोड़ 1 लाख 36,000 हेक्टेयर था। उन्होंने कहा कि खेती के रकबे में कमी के बावजूद फल, सब्जियों, फूलों, बागान फसलों तथा सुगंधित और औषधीय पौधों के उत्पादन में वृद्धि का अनुमान है।

कृषि मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 में फलों का उत्पादन बढ़कर बारह करोड़ तीस लाख टन से अधिक रहने का अनुमान है, वर्ष 2024-25 में यह 11 करोड़ 76 लाख टन से अधिक था। इसमें 54 लाख 18,000 टन यानी 4.60% की वृद्धि का अनुमान है। केले, आम, पपीते, सेब, अनार और कटहल के बेहतर उत्पादन से इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना है।

तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, वर्ष 2025-26 में सब्जियों का उत्पादन 4.35% बढ़कर 22 करोड़ 72 लाख 68,000 टन रहने की सम्‍भावना है। वर्ष 2024-25 में यह करीब 21 करोड़ 78 लाख टन था। श्री चौहान ने बताया कि आलू का उत्पादन करीब 12% बढ़कर 6 करोड़ 55 लाख 70,000 टन, टमाटर का उत्पादन करीब 2 करोड़ 6 लाख टन से बढ़कर 2 करोड 14 लाख टन और प्याज का उत्पादन 2 करोड़ 88 लाख 96,000 टन रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *