प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महात्मा गांधी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके दृष्टिकोण और कार्यों से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने प्रत्येक भारतीय की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने तथा राष्ट्र को प्रगतिशील और समृद्ध बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश सदैव गांधी के दृष्टिकोण और कार्यों से प्रेरणा लेता रहेगा। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक भारतीय की प्रगति के लिए कार्य करते रहने और राष्ट्र को प्रगतिशील एवं समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।
