केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से भेंट की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में भारत की दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से भेंट की।

श्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, 

“आज नई दिल्ली में भारत की दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से मिलकर प्रसन्नता हुई। टीम इंडिया-इंग्लैंड पुरुष मिश्रित दिव्यांगता T20I सीरीज 2026 के लिए इंग्लैंड के दौरे से वापस लौटी है। देश के लिए सम्मान और गौरव हासिल करने के उनके प्रयास एवं दृढ़ संकल्प भारत के युवाओं को प्रेरित करते हैं। उन्हें उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *