तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, IBA और बैंक यूनियनों के बीच समझौते के बाद फैसला

तीन दिन से प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन यानी AIBEA ने इसकी पुष्टि की है। हड़ताल आज से शुरू होनी थी।

हड़ताल स्थगित करने का फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन यानी IBA और बैंक यूनियनों के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया। AIBEA ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि हड़ताल से जुड़े मुद्दों को लेकर कल रात IBA और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद देशव्यापी हड़ताल को स्थगित करने पर सहमति बनी।

हड़ताल स्थगित होने से बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाला संभावित असर फिलहाल टल गया है। हड़ताल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बैंक यूनियनों और IBA के बीच हुई बातचीत के बाद यह निर्णय सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *