मिजोरम में चलाया जाएगा पटाखों के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता अभियान

मिजोरम में चलाया जाएगा पटाखों के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता अभियान

मिजोरम में क्रिसमस से पहले पटाखों के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। राज्य के गृह मंत्री के. सपडांगा ने नए मिजोरम फायरवर्क्स रेगुलेशन एक्ट 2026 को लागू करने के संबंध में कल एक बैठक की। आइजोल में हुई इस बैठक में मुख्य सचिव खिल्ली राम मीणा, डीजीपी शरद अग्रवाल और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा, यंग मिजो एसोसिएशन और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। गृह मंत्री ने कहा कि सिर्फ कानून लागू करना काफी नहीं है, बल्कि लोगों को पटाखों के नुकसान के बारे में जागरूक करना भी जरूरी है। उन्होंने सरकार, चर्च, स्थानीय संगठनों और आम लोगों से मिलकर काम करने की अपील की।

बैठक में अधिकारियों ने नए कानून के तहत पटाखों के इस्तेमाल, रखने, बिक्री और नियम तोड़ने पर लगने वाले जुर्माने की जानकारी दी। इसके अलावा, मीडिया, चर्च और स्थानीय नेताओं के जरिए जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही, क्रिसमस से पहले पटाखों की बिक्री और राज्य में उनकी सप्लाई रोकने के लिए व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *